फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक के सीबीआई पर गंभीर आरोप, कहा- 'छापेमारी में मिले कागजात हो सार्वजनिक'

Sun, 12 Aug 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने सीबीआई और वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की साठगांठ की बात करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके पीछे बीते दिनों दक्षिणी दिल्ली के ऑफिसर्स क्लब में सीबीआई की छापेमारी का हवाला दिया। 
विज्ञापन


पार्टी की मांग की है कि सीबीआई को इस मामले में बताना चाहिए कि छापे के दौरान कौन-कौन सी चीजें और दस्तावेज बरामद हुए। इसमें किन-किन अधिकारियों की मिलीभगत है।     

पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि चाणक्यपुरी के पालिका सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (पीएसओआई) के क्लब में छापा मारा था। यह क्लब आम आदमी की पहुंच से दूर है। 
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान पता चला है कि कैंटीन का खान-पान प्रबंधक पूरा रैकेट चलाता है। वह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों व सीबीआई अधिकारियों के बीच साठ-गांठ करवाता है। उसके पास से दिल्ली के अफसरों की निजी दस्तावेज मिले। क्लब में आने से पहले वह सीबीआई कैंटीन चलाता था। 
Trending Videos
विज्ञापन

सौरभ का आरोप है कि इससे साफ हो जाता है कि आईएएस अधिकारी क्यों नहीं चाहते कि उनकी नियुक्ति दिल्ली सरकार के अंदर आए। वह भ्रष्टाचार करके बचना चाहते हैं। सौरभ भारद्वाज ने सवाल किया कि सीबीआई को छापेमारी के दौरान जिन-जिन अधिकारियों के दस्तावेज मिले हैं, उसे वह सार्वजनिक क्यों नहीं करती। 

खासकर तब, जब सीबीआई आम आदमी पार्टी विधायकों व मुख्यमंत्री समेत उनके उनके मंत्रियों के खिलाफ छोटे-छोटे मामलों में बाकायदा प्रेस रिलीज जारी करती है। भारद्वाज ने मांग की है कि सीबीआई को छापेमारी के दौर मिले सारे कागजात सार्वजनिक करने चाहिए।      
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें