फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की PAC से अमानतुल्लाह खान का इस्तीफा, विश्वास को दी गई नसीहत

Tue, 02 May 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी की अंतर्कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आयोजित पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही कुमार विश्वास के खिलाफ मोर्चा खोले आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने पीएसी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस्तीफा मंजूर होने की पुष्टि भी कर दी। बैठक शुरू होने के बाद कुछ देर बाद ही अमानतुल्लाह बाहर आए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने फिर कुमार विश्वास पर हमला बोला। अमानतुल्लाह ने कहा कि विश्वास आरएसएस के साथ मिले हुए हैं। अभी उन्हें (पार्टी नेताओं को) मालूम नहीं पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में आप विधायक गिरफ्तार हो रहे थे, तब कुमार विश्वास ने जन्मदिन पार्टी में तत्कालीन पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को दावत पर बुलाया था। वहीं, अमानतुल्लाह के समर्थकों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए केजरीवाल और विश्वास के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, पीएसी बैठक में कुमार विश्वास नाराज होने के चलते नहीं पहुुंचे, जिसे लेकर बैठक में चर्चा भी हुई। साथ ही पार्टी नेताओं की ओर से बीते कुछ दिनों से हो रही बयानबाजी पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं की बयानबाजी से पार्टी को नुकसान

manish sisodiya - फोटो : ANI
बैठक के बाद बाहर आकर सिसोदिया ने मीडिया से कहा कि अमानतुल्लाह का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुमार विश्वास बैठक में नहीं आए। बीते कुछ दिनों से पार्टी नेता जिस तरह बयानबाजी कर रहे हैं, वह गलत है। नेता बयानबाजी करने के बजाए पार्टी नेताओं से मिलकर बात करें।

विश्वास भी इंटरव्यू दे रहे हैं और वीडियो जारी कर रहे हैं, जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा है। इससे अरविंद केजरीवाल आहत हैं। सिसोदिया ने कहा कि सभी मिलकर काम करें, जिससे अगले तीन साल में हम सीसीटीवी कैमरा, वाई-फाई और शिक्षा के क्षेत्र में किए अपने सभी वादे पूरे कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें