फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और राहुल के खिलाफ AAP का नया प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अनूठे किस्म की कॉलिंग कैंपेन की शुरुआत की। एक टोल फ्री नंबर पर कॉल करके समर्थक अमेठी व बनारस में मतदाता से सीधे जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


इस कॉलिंग कैंपेन के जरिए AAP  समर्थक, बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष की पोल खोलेंगे।

हालांकि इस कैंपेन में बीजेपी और कांग्रेस के लोग भी जुड़ सकते हैं और इससे AAP का दांव उलटा पड़ने की भी संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता।

कैंपेन से जुड़ने के लिए डायल करें ये नंबर

AAP ने लोगों से अपील की है कि अमेठी के लिए 180030009388 और बनारस के लिए 180030101223 पर कॉल करके भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सच्चाई बताएं।

आप के अनोखे कैंपेन के मामले में ‘अमर उजाला’ ने कॉल करके सच्चाई जानने की कोशिश की। उसमें यह साफ हुआ कि जब इन नंबरों पर संपर्क करते हैं तो अमेठी के नंबर पर वहां के फोन यूजर व बनारस वाले नंबर पर बनारस के फोन नंबर पर कनेक्ट हो जाएंगे।

आप के प्रवक्ता का कहना है कि इस नंबर को डायल कर देश भर के लोग अमेठी और बनारस के लोगों को फोन करके यह बताएंगे की राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी को हराना क्यों आवश्यक है।
विज्ञापन

'मोदी और राहुल एक ही सिक्के के दो पहलू'

उन्होंने कहा कि जनता को यह बताना बेहद जरूरी है कि कैसे ये दोनों नेता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और कैसे इनकी हार के बाद एक स्वच्छ राजनीति जन्म लेगी।

कैंपेन में जब इस नंबर पर डायल किया जाएगा तो यह कॉल अमेठी या बनारस के वोटर से कनेक्ट कर देगा।

अमेठी के लिए कॉल करें- 180030009388
बनारस के लिए कॉल करें- 180030101223
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें