आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अनूठे किस्म की कॉलिंग कैंपेन की शुरुआत की। एक टोल फ्री नंबर पर कॉल करके समर्थक अमेठी व बनारस में मतदाता से सीधे जुड़ जाएंगे।
इस कॉलिंग कैंपेन के जरिए AAP समर्थक, बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष की पोल खोलेंगे।
हालांकि इस कैंपेन में बीजेपी और कांग्रेस के लोग भी जुड़ सकते हैं और इससे AAP का दांव उलटा पड़ने की भी संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता।