फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पेश होगा दिल्ली का बजट, कच्ची कॉलोनियों के लिए नई योजनाओं की घोषणा संभव

Tue, 26 Feb 2019 01:23 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार मंगलवार को इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया सुबह 11 बजे सदन में वित्त वर्ष 2019-20 के आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश करेंगे।

विज्ञापन


चुनावी साल में जा रही सरकार कच्ची कॉलोनियों के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती है। इस बार भी शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन सेवाओं पर ज्यादा खर्च किए जाने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले महीने से लगातार कच्ची कॉलोनियों में विकास कार्यों की शुरुआत कर रहे हैं।

इससे उम्मीद की जा रही है कि बजट पर इसका काफी असर दिखेगा। सरकार कच्ची कॉलोनियों के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों अध्यापकों, चिकित्सकों, अनुसूचित जाति, जनजाति आदि के लिए बजट में खास प्रावधान की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन


पिछले साल का बजट करीब 53,000 करोड़ रुपये का था। ऐसे में हर साल करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी के हिसाब से इस बार का बजट करीब 58,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सरकार इस दौरान आउटकम बजट भी पेश करेगी। इसमें अलग-अलग विभागों की तरफ से किए जाने वाले कार्यों की टाइम लाइन बताएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें