फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP ने नितिन गडकरी पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन गड़करी के पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भले ही हार मान ली हो लेकिन पार्टी ने अभी भी हार नहीं मानी है।
विज्ञापन


बीजेपी नेता को भ्रष्ट लोगों की सूची में शामिल करने वाले केजरीवाल बेल बांड न भरने की जिद के चलते जेल चले गए। इस पर हाईकोर्ट में भी याचिका हुई और अब वह काफी हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद बेल बांड भरने पर राजी हुए हैं।

इस सब के बीच आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के दिग्गज नेता के खिलाफ आरोपों का पुलिंदा जारी किया है।

AAP ने गिनाए 5 भ्रष्ट सौदे

आम आदमी पार्टी ने एक मामले से मुक्ति मिलने से पहले ही दूसरा मामला तैयार कर लिया है। जिस पर आगे भी कार्रवाई हो सकती है और यह भी संभव है कि गडकरी इस मामले में भी 'आप' को कोर्ट तक खींच ले जाएं।

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने अपनी वेबसाइट www.aamaadmiparty.org पर बीजेपी नेता को भ्रष्टाचारी करार देते हुए उनके पांच भ्रष्ट सौदे गिनाए हैं।

हालांकि इन आरोपों के साथ 'आप' ने कोई सबूत नहीं ‌अटैच किया है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

आम आदमी पार्टी, बीजेपी नेता नितिन गडकरी के खिलाफ मोर्चा खोलने पर आमादा है लेकिन उसका हर दांव उल्टा पड़ जाता है।

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश के भ्रष्ट लोगों की सूची जारी की थी। जिसमें नितिन गडकरी का भी नाम था।

इस मामले में गडकरी ने केजरीवाल पर छवि खराब करने कि आरोप लगाते हुए अदालत में गुहार लगाई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने केजरीवाल को बेल बांड भरकर जमानत लेने का आदेश दिया था, लेकिन केजरीवाल ने इससे इंकार कर दिया था।

हालांकि मंगलवार को दिल्ली ‌हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल बेल बांड भरने को राजी हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें