फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड: आज से तापमान में गिरावट, दो दिन में इतना गिरेगा पारा, कोहरे से बढ़ेगी ठिठुरन

Fri, 12 Dec 2025 12:04 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। साथ ही कुछ जगह आंशिक बादल छाए रहने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ेगी ठंड - फोटो : प्रशांत पांडे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में शुक्रवार से कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके साथ ही कोहरा बढ़ने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, उसके बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन

इसके परिणामस्वरूप अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। उसके बाद तापमान सामान्य रहने की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य और उसके बाद सामान्य से कम रहने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा और उसके बाद के दो दिनों तक मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। 

इधर, बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ। इसी बीच अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 1 डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन

दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 50 प्रतिशत रही। वहीं, लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 9.2 और रिज व पालम में 9.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। इसके अलावा, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें