फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ के नौ सेकंड: जब हवा में गोते खाने लगा विमान, छत से टकराने लगे यात्री; फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे की रिपोर्ट

Sat, 05 Sep 2026 08:27 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, पायलटों ने विमान पर नियंत्रण पा लिया, लेकिन सीट बेल्ट का साइन बंद होने के कारण केबिन के भीतर मौजूद यात्रियों और क्रू सदस्यों के लिए यह झटका विनाशकारी साबित हुआ।
विज्ञापन
खौफ के नौ सेकंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली की 4 अगस्त की उड़ान में तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल के बाद सभी यात्रियों के नौ सेकंड खौफनाक रहे। यह किसी भी यात्री या चालक दल के लिए बुरे सपने से कम नहीं थे। 

विज्ञापन

एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, पायलटों ने विमान पर नियंत्रण पा लिया, लेकिन सीट बेल्ट का साइन बंद होने के कारण केबिन के भीतर मौजूद यात्रियों और क्रू सदस्यों के लिए यह झटका विनाशकारी साबित हुआ। विमान के अचानक ऊपर जाने और नीचे गिरने के दौरान लोग हवा में उछलकर सीधे छत और सामान रखने वाले खानों से जा टकराए। केबिन के भीतर मलबे और टूटी हुई प्लास्टिक का ढेर लग गया। यहां तक कि कमोड भी उखड़ गए।

उड़ान का शुरुआती हिस्सा पूरी तरह सामान्य था। भारतीय समयानुसार सुबह करीब 9:10 बजे विमान ने कोलकाता फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन में प्रवेश किया। कोलकाता एटीसी ने विमान को 34,000 फीट की ऊंचाई से बढ़ाकर 36,000 फीट पर जाने का निर्देश दिया। विमान सुरक्षित रूप से 36,000 फीट पर पहुंच गया और क्रूजिंग मोड में था। 

सीट बेल्ट के साइन बंद थे और यात्री अपनी सीटों पर आराम कर रहे थे। तभी कॉकपिट पर चेतावनी प्रणालियां सक्रिय हो गईं और विमान हिचकोले खाने लगा। सह-पायलट ने स्थिति संभालने की कोशिश की, जिसके बाद पायलट-इन-कमांड ने विमान का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान निर्धारित ऊंचाई से पहले 372 फीट ऊपर चढ़ गया और फिर झटके से 292 फीट नीचे गिरा। 

करीब नौ सेकंड बाद पहले ब्लू और कुछ ही सेकंड बाद येलो और ग्रीन सिस्टम भी सक्रिय हो गए। नियंत्रण सतहों के फिर से चालू होने के बाद विमान को दोबारा स्थिर किया जा सका और विमान सामान्य स्थिति में लौट आया।
विज्ञापन

क्या-क्या नुकसान
एएआईबी की रिपोर्ट के अनुसार, विमान के पिछले हिस्से में स्थित शौचालय का कमोड सीट अपनी जगह से पूरी तरह उखड़ गया।

छत के पैनल : विमान की कतार संख्या 5, 9, 10, 11, 18, 19, 20 और कतार 27 से 29 के बीच के ओवरहेड सीलिंग पैनल बुरी तरह टूट गए या अपनी जगह से विकृत हो गए। कई जगहों पर यात्रियों के सामान रखने वाले डिब्बे टूट गए। कतार 20 का ओवरहेड बिन का दरवाजा कब्जे से अलग हो गया और कतार 25 का दरवाजा भी टूटकर गिर गया। कतार 29 के ओवरहेड बिन का डिवाइडर भी टूट गया।  कतार 14, 16 और 18 के पैसेंजर सर्विस यूनिट पैनल अपनी जगह से हिल गए या मुड़ गए।

सुरक्षात्मक उपकरण और सीटें : कतार 10 और कतार 24 के पास की ओवरहेड हैंडरेल पूरी तरह टूट गई। चालक दल के सदस्यों की बैठने वाली सीट मुड़ गई, हेडरेस्ट बाहर निकल गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें