फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का खेत में मिला शव, बवाना में घोषित बदमाश के बेटे की हत्या

Wed, 01 Apr 2026 07:50 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को एक खेत में शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बवाना के मंगेशपुर इलाके में एक घोषित बदमाश के बेटे की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव एक खेत में मिला है। मृतक की शिनाख्त प्रदीप के रूप में हुई है। 29 मार्च को वह दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए गया था। उसके बाद वापस नहीं आया है। मंगलवार को उसकी पत्नी ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को एक खेत में शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्हें एक पुरुष का शव सड़ी-गली हालत में मिला, जिसे शुरू में उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था।

हालांकि, बाद में मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। वह बवाना थाने के घोषित बदमाश मंगूराम का बेटा था। उसकी पहचान उसके भाई अनिल ने की। परिवार वालों ने पूछताछ में बताया कि 29 मार्च को प्रदीप दोपहर करीब दो बजे अपने तीन साथियों के साथ शराब की दुकान पर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें