फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सड़क पार करने के दौरान कार ने युवती को मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
-द्वारका नार्थ इलाके की घटना, चालक ने इलाज करवाने का दिया था आश्वासन
विज्ञापन

-खर्च देने से मना करने पर पीड़िता ने कार चालक के खिलाफ दर्ज करवाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका नार्थ इलाके में सड़क पार करने के दौरान एक कार ने युवती को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवती का एक पैर की हड्डी टूट गई। पीड़िता की पहचान 22 साल की पिंकी के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर कार समेत भाग रहे चालक को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस के सामने चालक ने इलाज के लिए पैसे देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मुकर गया। उसके बाद 13 मई को पीड़िता ने चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मूलत: हमीरपुर यूपी की रहने वाली 22 साल का पिंकी परिवार के साथ पालम कॉलोनी में रहती है। वह सेक्टर 13 स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स है। द्वारका नार्थ थाने में दर्ज प्राथमिकी में पिंकी ने बताया कि 4 मार्च को अस्पताल से बाहर लालबत्ती पर बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार से वहां पहुंची और उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें