फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अस्पताल में युवती से गैंगरेप, मरीज के साथ 16 कर्मचारियों ने की हैवानियत

Tue, 28 Aug 2018 03:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक अस्पताल में गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़ित मरीज ने अस्पताल के एक पूर्व कर्मचारी समेत 16 कर्मचारियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


घटना फरीदाबाद जिले की है। करीब दो महीने पहले सिविल अस्पताल से लापता हुई एक युवती ने सोमवार को अस्पताल के एक पूर्व कर्मचारी सहित 16 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश आरोपी अस्पताल के कर्मचारी हैं। 

सोमवार को पुलिस युवती को लेकर अस्पताल पहुंची और मौके की तस्दीक करवाई। पुलिस ने देर शाम युवती को 164 के बयान करवाने के लिए अदालत में भेजा।  

थाना सारन क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी महिला ने गत जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपनी बेटी को 14 जून को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। अगले दिन रात को उसकी बेटी अस्पताल से गायब हो गई।

विज्ञापन

बार-बार बयान बदल रही पीड़िता

सोमवार को अचानक युवती अपने घर पहुंची और मां को बताया कि अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर वह डर के कारण भाग गई थी।

बार-बार बयान बदल रही पीड़िता  
पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि पीड़िता बार-बार बयान बदल रही है। मौके की तस्दीक के लिए उसे आपातकालीन विभाग में जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ था तो युवती ने वहां दुष्कर्म से इंकार कर दिया। 

इस पर पुलिस उसे शवगृह के पास लेकर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि शवगृह से सटी खाली जगह पर एक काले रंग की कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। तीन नंबर चौकी प्रभारी एसआई दयानंद ने बताया कि युवती ने एक दो डॉक्टरों के भी नाम लिए थे, मगर उन डॉक्टरों को सामने  लाने पर पहचानने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

 मॉल में महिला सुरक्षाकर्मी से दुष्कर्म की कोशिश

वहीं गुरुग्राम में सोहना रोड स्थित एक सिनेमा हॉल के बाथरूम में महिला सुरक्षाकर्मी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार देर रात महिला सुरक्षाकर्मी ड्यूटी के दौरान बाथरूम गई थी। आरोपी ने उसे वहीं दबोच लिया। शोर सुनकर लोगों ने आरोपी को दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें