फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेट्रो के सामने युवती ने लगाई छलांग, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन की घटना, युवती का अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन

- सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के प्रयास के कारणों का नहीं हो सका खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार दोपहर में 20 साल की युवती ने मेट्रो के सामने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। घायल युवती को अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस युवती के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मेट्रो पुलिस उपायुक्त का काम देख रहे आईजीआई एयरपोर्ट के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1.15 बजे पुलिस को युवती के चलती मेट्राे के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। जब तक जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस पहुंची, सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मियों ने घायल युवती को सरकारी अस्पताल लेकर जा चुके थे। पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि लड़की के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए हैं और लड़की को निजी अस्पताल में लेकर गए हैं। युवती की हालत नाजुक बनीं हुई है। अभी वह बयान देने की हालत में नहीं है। जांच में पता चला कि युवती नजफगढ़ की रहने वाली है।
विज्ञापन

पुलिस को युवती के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस युवती के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें