फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमारी के अंदर से आ रही थी बदबू, खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Fri, 03 Aug 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अलमारी के अंदर से बदबू आ रही थी, जब अलमारी को खोलकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस भी हैरान हैं। घटना देशी की राजधानी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके की है।
विज्ञापन


एक युवती का शव अलमारी में मिलने से सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान पता चला कि युवती रहीस नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। 

पुलिस ने रहीस को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसे हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि रहीस ने उसकी हत्या क्यों की। हालांकि जांच में पता चला है कि रहीस शादीशुदा था और युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका का शिनाख्त नीता (25) के रूप में हुई है। वह गली नंबर दो चांद बाग में युवक के साथ रहती थी। जबकि उसकी मां और बहन गली नंबर 11 भागीरथी विहार में रहते हैं। नीता करोलबाग के एक निजी कंपनी में डाटा ऑपरेटर का काम करती थी। 
विज्ञापन

पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया

इसी घर की आलमारी में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर कमरे में घुसे। घटना के खुलासा होने से कुछ देर पहले ही रहीस ने पुलिस को गीता की गुमशुदगी के बारे में सूचना दी थी। 

उधर जांच में पता चला कि नीता परिवार की मर्जी के खिलाफ सात आठ माह पहले रहीस के साथ इस मकान में आकर रहने लगी थी। इसी दौरान रहीस ने इस मकान को खरीदा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रहीस ने पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें