फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: दोस्तों के साथ खेरली नहर में नहाने गया युवक डूबा, NDRF तलाश में लगी, परिजनों ने जताई ये आशंका

Sun, 09 Mar 2025 09:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)

सार

सीपी ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार का कहना कि एनडीआरएफ की दो टीम के साथ गोताखोरों के माध्यम से डूबे युवक को खोज जारी है। बाजारपुर पुलिया पर जाल लगा कर युवक की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र में स्थित खेरली नहर में शनिवार को दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक डूब गया। जबकि उसके तीनों साथी बच गए। बाद में सूचना के आधार पर पुलिस और ग्रामीणों द्वारा डूबे युवक की काफी तलाश की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चल पाया है। रविवार को दिनभर नहर में डूबे युवक की तलाश में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और गोताखोर की टीम लगी रही। युवक का कोई पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन

मंडी श्याम नगर निवासी गौरव शर्मा पिज्जा बनाने का काम करता है। शनिवार को वह अपने तीन अन्य दोस्तों आकाश, विजय, दीपक के साथ खेरली नहर में चीरसी गांव के पास शराब पार्टी के बाद नहाने के लिए गया था। दोपहर करीब तीन बजे जहां नहाते वक्त गौरव गहरे पानी में डूब गया। जबकि उनके तीन साथी बच गए। साथियों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने भी काफी तलाश की और कई जगहों पर पुल के नीचे जाल भी लगाया। लेकिन रविवार की सुबह तक जब उसका कोई सुराग नहीं चल पाया तो एनडीआरएफ और गोताखोर की टीम को बुलाया गया। रविवार को दिन भर दोनों टीम युवक की तलाश करती रहीं। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने दोस्तों पर ही डुबाने का शक जाहिर किया है। हालांकि अभी कोई लिखित शिकायत परिवार की तरफ से नहीं मिली है। एसीपी ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार का कहना कि एनडीआरएफ की दो टीम के साथ गोताखोरों के माध्यम से डूबे युवक को खोज जारी है। बाजारपुर पुलिया पर जाल लगा कर युवक की खोज की जा रही है। नहर का पानी रुकने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अब तक डूबे युवक का कुछ पता नहीं चला है। दनकौर के साथ ही कासना कोतवाली पुलिस भी शव की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें