फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: मंगोलपुरी में एक युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या... दूसरा घायल, रक्तपात से पहले हुई थी कहासुनी

Sat, 13 Dec 2025 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंगोलपुरी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद दो गुट भिड़ गए। एक ने दूसरे गुट पर के दो युवकों पर एक के सीने में और दूसरे के पेट में चाकू से जानलेवा हमला किया। मौके पर मौजूद लोग दोनों को पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने 43 साल के संजय सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनिल का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों ही गुट नशे में थे।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि रात एक बजे मंगोलपुरी थाना पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से दो लोगों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि डॉक्टरों ने एफ ब्लॉक मंगोलपुरी निवासी संजय सिंह को मृत घोषित कर दिया है। जबकि अनिल का इलाज चल रहा है। जांच में पता चला कि संजय अविवाहित और बेराजगार थे। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वहीं उनके दोस्त अनिल एफ ब्लॉक मंगोलपुरी में रहते हैं। वह भी बेरोजगार हैं।

एफ ब्लॉक मदर डेयरी बूथ के पास हुआ विवाद
जांच में पता चला कि दोनों दोस्तों ने शराब पीने के बाद एफ ब्लॉक मदर डेयरी बूथ के पास मौजूद थे। तभी वहां एक इको वैन आई। वैन से तीन युवक उतरे। उनके बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर वहां से भाग गए।
विज्ञापन


घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की और शुक्रवार को सुल्तानपुरी इलाके में दबिश देकर तीनों आरोपियों सुल्तानपुरी निवासी अभिनव, अभिषेक और संजीव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें