फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच-बचाव कराना पड़ा भारी: तीन मिलकर एक लड़के को पीट रहे थे, युवक ने रोका तो उसे मारा चाकू, फिर निकाली पिस्टल

Mon, 16 Mar 2026 06:43 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बीच-बचाव करने पर हरजीत सिंह पर चाकू से हमला हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों, पीयूष और एक नाबालिग को पकड़ा है। हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पर एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। पकड़ा गया एक आरोपी नाबालिग है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी पीयूष के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 13 मार्च को जहांगीरपुरी थाना पुलिस को झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को के ब्लॉक जहांगीरपुरी निवासी 23 साल का हरजीत सिंह सचदेवा घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर चाकू के घाव थे। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। 

हरजीत ने पुलिस को बताया कि पीयूष, रघु और एक नाबालिग इलाके में रहने वाले एक लड़के की पिटाई कर रहे थे। हरजीत ने लड़के को बचाने के लिए बीच बचाव किया। जिससे आरोपी भड़क गए। गुस्से में आकर नाबालिग ने चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया। उसने आरोप लगाया कि रघु ने पिस्टल निकालकर उसे गोली मारने की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर सभी आरोपी भाग गए। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी सतविंदर सिंह और स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फिर स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया गया। पुलिस ने एक सूचना पर पीयूष को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग के पास से चाकू मिला। आरोपियों ने बताया कि झगड़ा के दौरान बीच बचाव करने पर उनलोगों ने गुस्से में पीड़ित पर हमला कर दिया था। पुलिस तीसरे आरोपी रघु की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें