फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर युवक से 1.27 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल सर्च के बाद व्हाट्सएप पर हुए संपर्क में आरोपियों ने अलग-अलग चार्ज के नाम पर पैसे ऐंठे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। गढ़ी मांडू निवासी कृष से एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर करीब 1.27 लाख रुपये की ठगी की गई। उत्तर-पूर्वी जिले के साइबर थाना पुलिस ने 15 नवंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, आठ नवंबर को कृष ने एस्कॉर्ट सर्विस के लिए गूगल पर सर्च किया और एक वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर मैसेज किया। बाद में व्हाट्सएप पर बातचीत हुई और उससे सर्विस चार्ज के नाम पर चार हजार रुपये मांगे गए, जो उसने ऑनलाइन भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित को मिलने के लिए बुलाया गया, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। इसके बाद आरोपियों ने सिक्योरिटी चार्ज और अन्य शुल्क के नाम पर लगातार रकम लेते हुए कुल 1.27 लाख रुपये ठग लिए। सर्विस न मिलने पर जब उसने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने फिर पैसों की मांग शुरू कर दी।

ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दी। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें