फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने तीन नाबालिगों को दबोचा; एक लड़के से हो गई थी टक्कर

Wed, 25 Nov 2026 11:45 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना कबीर नगर के नाला रोड पर सी-176 के पास हुई। फैक्टरी से खाना खाने के लिए बाहर निकले विशाल की रास्ते में उसकी एक लड़के से टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर में रास्ते में मामूली टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में तीन लड़कों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल की पहचान विशाल (21) के रूप में हुई। वह कबीर नगर स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। वेलकम थाना पुलिस ने वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ ईस्ट राहुल अलवाल के अनुसार, वारदात 23 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे कबीर नगर के नाला रोड पर सी-176 के पास हुई। विशाल फैक्टरी से खाना खाने के लिए बाहर निकला था। इसी दौरान रास्ते में उसकी एक लड़के से टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लड़के ने अपने दो साथियों को भी बुला लिया और तीनों ने मिलकर विशाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

इसी दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी भाग गए। विशाल के परिचित उसे राजीव गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर वेलकम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विशाल के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एसएचओ रूपेश खत्री के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई और जांच के बाद तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें