फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया स्कूटी सवार युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क की घटना, आरोपी भागा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गोविंद उर्फ बबलू (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है। घायल युवक के पास एक मोबाइल भी पड़ा मिला। मोबाइल के जरिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। बाद में उसकी पहचान हुई। बबलू गौतम विहार, उस्मानपुर का रहने वाला था। बाद में घटना स्थल पर पुलिस के अलावा एफएसएल को बुला लिया गया। अब पुलिस आरोपी की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें