पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से असम की रहने वाली है। यहां पर वह सेक्टर-37 में एक निजी कंपनी में काम करती है। कुछ दिनों पहले वह झज्जर के रहने वाले संदीप के संपर्क में आई और उससे फोन पर बात करती थी।
सोमवार की शाम को संदीप ने पीड़िता को फोन किया। दोनों में बातचीत हुई जिसमें पीड़िता ने संदीप से कहा कि वह नौकरी छोड़ने वाली है। संदीप ने कहा वह जल्दीबाजी न करे और वह उससे मिलने आ रहा है।
कुछ देर बाद संदीप हीरो होंडा चौक पर आ गया और पीड़िता को भी वहीं बुला लिया। संदीप ने पीड़िता को अपनी आई-20 कार में बैठा लिया। पीड़िता का आरोप है कि संदीप ने सहानुभूति जताने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने पूरी घटना पुलिस को बताई और मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।