फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने बहन की मदद से किया दुष्कर्म: घर में मासूम को बेहोश कर की दरिंदगी, रोते पहुंची बच्ची का हाल देख लोग दंग

Sun, 24 Jul 2022 03:40 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बच्ची की ही बिल्डिंग में रहने वाले एक युवक ने अपनी बहन की मदद से उसे अपने कमरे पर बुलाया। इसके बाद में उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से साढ़े आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मासूम की ही इमारत में रहने वाले एक युवक ने अपनी बहन की मदद से उसे अपने कमरे पर बुलाया। बाद में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस से मामले की शिकायत करने पर मासूम की काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। शुक्रवार को वह अपने घर पर मौजूद थी। इस दौरान उसी बिल्डिंग में रहने वाली युवती उसे बहाने से अपने साथ फ्लैट पर ले गई। वहां उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्डड्रिंक पीते ही मासूम को नशा होने लगा। इसके बाद जब उसे होश आया तो उसके पेट में दर्द हो रहा था। मासूम रोती हुई अपने घर पहुंची।

इसके बाद उसकी मां बच्ची को अस्पताल ले गई तो वहां पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। दोनों बहन-भाई फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सात साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म
दक्षिण जिले के संगम विहार इलाके में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोस में रहने वाला युवक है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची अपने परिवार के साथ संगम विहार इलाके में रहती है। शुक्रवार शाम को उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे और वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहाने से अपने घर ले गया। जहां उसे डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकाकर घर से बाहर निकाल दिया। वह रोते हुए अपने घर पहुंची। मां ने बच्ची से रोने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बता दी। परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस बच्ची को अस्पताल ले गई और मेडिकल कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें