फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: गंगनहर में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी; साथियों के साथ गया था हरीश

Mon, 02 Jun 2025 09:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में गंगनहर में साथियों के साथ नहाते समय गहरे पानी में जाने से युवक डूब गया। पुलिस, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें तलाश में जुटी हैं, लेकिन युवक का अभी तक पता नहीं चला।
विज्ञापन
गंगनहर में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी थाना क्षेत्र में गंगनहर रेलवे पुल के पास एक युवक अपने साथियों के साथ नहाते समय डूब गया। स्थानीय लोगों ने डूबे हुए युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ व फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि गंगनहर रेलवे पुल के पास एक युवक अपने साथियों के साथ नहाते समय डूब गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवक की पहचान हरीश (23) पुत्र राधेश्याम लोधी, निवासी ग्राम सैदपुर, फरीदपुर, बरेली, हाल निवासी जसौला, साउथ दिल्ली के रूप में हुई। हरीश अपने चचेरे भाई बिट्टू लोधी, पुत्र रामकिशोर, और आठ अन्य साथियों के साथ गंगनहर में नहाने आया था। 

नहाते समय हरीश गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने शोर मचाया, जिसके बाद पास में नहा रहे स्थानीय युवकों ने हरीश की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। हरीश जसौला, दिल्ली में एक फैक्ट्री में कार्डबोर्ड डिब्बे बनाने का काम करता था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने साथियों के साथ गंगनहर नहाने आया था। एसीपी मसूरी लिपी नागायच ने बताया कि एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया है, और तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें