दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि शुक्रवार को वसंत कुंज साउथ पुलिस स्टेशन को हादसे की सूचना मिली। जांच में पता चला कि यशवेंद्र और युवती पिछली रात अपने एक दोस्त के घर रुके थे।
दोनों सुबह युवती के घर जा रहे थे, तभी नांगल देवत रेड लाइट के पास हादसा हुआ। सड़क पर फिसलन के कारण यशवेंद्र का गाड़ी से नियंत्रण खो गया। इससे कार नाले में जा गिरी और पलट गई। कार युवती की थी, लेकिन हादसे के समय यशवेंद्र उसे चला रहा था।
यशवेंद्र भारतीय सेना के एक अधिकारी का बेटा था। युवती वसंत कुंज की निवासी है। उसके पिता ओखला में एक निजी कंपनी में साइबर सुरक्षा क्षेत्र में काम करते हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि हादसा सड़क पर फिसलन के कारण हुआ। यशवेंद्र और युवती अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, जहां उनकी दोस्ती हुई थी।