फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.75 करोड़ की लागत से साफ होंगे 900 किमी रजवाहे

विज्ञापन
विज्ञापन
1.75 करोड़ की लागत से साफ होंगे 900 किमी रजवाहे
विज्ञापन

बुलंदशहर। बारिश के बीतने के बाद अब रजवाहों की सिल्ट सफाई का काम शुरू हो गया है। इसके लिए सिंचाई विभाग ने शासन को 1.75 करोड़ का बजट बनाकर भेजा है। जनपद में बुलंदशहर खंड गंग नहर बुलंदशहर का रजवाहा करीब 900 किमी लंबाई का है। सिल्ट साफ होने के बाद विभागीय अधिकारी टेल तक पानी पहुंचने का दावा कर रहे हैं।
सिंचाई विभाग की उदासीनता के चलते जनपद के रजवाहों में कहीं सिल्ट तो कहीं लंबी घास झंखाड़ हुए पड़े हैं। इसके चलते किसानों को सिंचाई के लिए काफी समय से पानी नहीं मिल पा रहा था। जबकि होता यह है कि बरसात से पूर्व धान की फसल के लिए सिल्ट सफाई का काम रजवाहों में किया जाता है और फिर बरसात का मौसम बीतने के बाद रबी की फसल यानि आलू, गेहूं, मसूर, अरहर, ज्वार, मक्का आदि की फसलों के लिए सिल्ट की सफाई होती है ताकि टेल तक पानी पहुंचाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने शासन को 900 किमी लंबे रजवाहे के लिए 1.75 करोड़ का बजट बनाकर भेजा था। है। शासन से स्वीकृति मिल गई है, सिल्ट सफाई के टेंडर निकाल दिए गए हें। संबंधित ठेकेदारों को आदेश दे दिया है कि सिल्ट सफाई जल्द से जल्द पूरी करें ताकि रबी की फसल के लिए किसानों को पानी टेल तक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा लक्ष्य है कि किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पूरा पानी मिल सके। इसके लिए जल्द से जल्द सिल्ट की सफाई करने का निर्देश दे दिया है। सिल्ट सफाई होने के बाद रजवाहे में टेल तक पानी पहुंच जाएगा।
- रविंद्र चौधरी, एक्सइएन, बुलंदशहर खंड गंग नहर बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें