फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : स्कूटी से जा रहे कारोबारी युवक का चाइनीज मांझे से गला कटा, मौत के बाद जांच शुरू

Sat, 28 Jun 2025 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

हादसे में कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर जिले के बाड़ा हिंदूराव थाना क्षेत्र में रानी झांसी रोड पर शुक्रवार शाम स्कूटी से जा रहे कारोबारी युवक का गला चायनीज मांझे से कट गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया, नेहरू विहार के करावल नगर निवासी यश गोस्वामी का करोल बाग में स्पेयर पार्ट्स का कारोबार है। वह शुक्रवार शाम को स्कूटी से रानी झांसी रोड से कहीं जा रहे थे। तभी उसके सामने मेटल का बना चाइनीज मांझा आ गया।

उससे पहले यश संभल पाते और स्कूटी की रफ्तार कम कर पाते, मांझे से हराई तक उनकी गर्दन को काट दिया। गर्दन कटने से वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। उसकी गर्दन से खून की फुहार फूट पड़ी। कई राहगीर मदद के लिए रुके और पुलिस को घटना की सूचना दी। यश के गले पर कपड़ा बांधने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी हिन्दू राव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनके गले से अधिक खून बह गया था।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी उनके के परिजनों को दे दी है। पुलिस टीम को घटनास्थल से चाइनीज मांझा और यश की स्कूटी मिली है। इसके अलावा यश की गर्दन में भी चाइनीज मांझा फंसा मिला है। पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

प्रतिबंध केे बावजूद हो रहा इस्तेमाल
दिल्ली में चाइनीज मांझे के प्रतिबंध के बाद भी उसका इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों से अपील की जाती रही है कि पतंग उड़ाते हुए मेटल, सिंथेटिक (चाइनीज) मांझे का इस्तेमाल न करें।

अगर कोई चाइनीज मांझा बनाते हुए, इस्तेमाल करते हुए या बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चाइनीज मांझा आसमान में उड़ने वाले परिंदो को अपाहिज करने के साथ सड़कों पर वाहन चालकों के लिए घातक साबित होता है। चाइनीज मांझे के कारण पूर्व में भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें