फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दो घंटे लिफ्ट में फंसी रही महिला अधिकारी, बिगड़ी तबीयत; रेस्क्यू कर बचाया

Mon, 27 May 2024 11:55 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लिफ्ट के अंदर लोगों के फंसने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का है। जहां दो घंटे तक एक महिला अधिकारी लिफ्ट में फंस गई। टीम ने रेस्क्यू कर बचाया।
विज्ञापन
लिफ्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार को जनरल टिकट बुकिंग की शिफ्ट इंचार्ज 2 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रहीं। ड्यूटी से उनके अचानक गायब होने के बाद पूरे रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


रेलवे के अधिकारी घर तक उनकी तलाश करते रहे। किसी ने लिफ्ट का अलार्म काफी देर तक बजाने पर ध्यान दिया तो पता चला कि महिला अधिकारी लिफ्ट में फंसी हैं। 

मौके पर पहुंची लिफ्ट मेंटिनेस की टीम ने महिला अधिकारी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। लिफ्ट में फंसने के कारण महिला अधिकारी की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। वह बेहोशी की हालत में पहुंच गईं थीं। परिजन उन्हें घर ले गए। दो घंटे पहले ही लिफ्ट ठीक हुई थी। इसके बाद यह घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें