फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाय को मारने के आरोप में महिला ने बच्चे को पीटा, बचाने गई मां पर डंडे से किया हमला; इलाज के दौरान हुई मौत

Sat, 26 Jul 2025 08:24 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के सराय छबीला में बच्चों के विवाद के बाद मारपीट में घायल हाजरा की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय छबीला में बीते दिनों बच्चों के विवाद में दूसरे पक्ष ने एक महिला पर भी हमला कर घायल दिया था। घायल महिला का दिल्ली हायर मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सराय छबीला निवासी सईद ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र अरहान गांव में विगत 24 जून को बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोस में रहने वाली महिला रानी ने अरहान पर गाय को डंडे से मारने का आरोप लगाते उसे पीटना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची अरहान की मां हाजरा (38) ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। सिर में ईंट लगने से हाजरा गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसे इलाज को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। 

जिला अस्पताल के डाक्टरों ने घायल को चिंताजनक हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर घायल का उपचार चल रहा था। शुक्रवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे हाजरा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसकी खबर मिलते ही गांव एवं उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक महिला हाजरा के परिजन और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


सहायक पुलिस अधीक्षक ऋजुल कुमार ने बताया कि मारपीट में घायल हाजरा ने दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पूर्व से ही सानिया की तहरीर पर उसी के गांव निवासी रानी, रामपाल, अंकित और सतेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। अब मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा तरमीम कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें