फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: दिल्ली में कोरोना से 64 साल की महिला की मौत, अब तक 18 मरीज की जा चुकी जान;  347 लोग संक्रमित

Fri, 27 Jun 2025 05:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो , नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। राजधानी में अभी तक कोरोना से 18 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
कोविड 19 - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में घटते कोरोना के मामलों के बीच 64 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला दूसरे रोग से भी पीड़ित थी। दिल्ली में अभी तक कोरोना से 18 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, गुरुवार को 64 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला को पहले से सेप्सिस, सेप्टिक शॉक, गंभीर बी/एल निमोनिया, तीव्र क्रोनिक क्रोनिक किडनी डिजीज, टाइप-2 श्वसन विफलता और डीएम की शिकायत थी। इलाज के दौरान अस्पताल में कोरोना होने के बाद स्थिति गंभीर हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया। 

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अभी तक कोरोना से 18 मरीज दम तोड़ चुके हैं। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 347 हो गई है। इनमें से 88 मरीज बृहस्पतिवार को मिले। दिल्ली में एक जनवरी से अभी तक कोरोना से 3398 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से 139 मरीज बृहस्पतिवार को ठीक हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें