फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नवविवाहिता ने की खुदकुशी, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Wed, 10 Jun 2026 09:14 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अस्पताल से ही पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
किशोरी ने की खुदकुशी। - फोटो : किशोरी ने की खुदकुशी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिला के गांधी नगर इलाके में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की शिनाख्त रोजी खातून (20) के रूप में हुई है। पति फंदे से उतारकर महिला को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


अस्पताल से ही पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। रोजी की मां ने आरोप लगाया कि पति व ससुराल के बाकी लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। छोटी-छोटी बातों पर उनको पीटा जाता था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार के कटिहार की रहने वाली रोजी की शादी इसी साल 30 मार्च को अजीत नगर, गांधी नगर के रहने वाले अंसार अली से हुई थी। अंसार भी कटिहार के रहने वाले हैं। गांधी नगर इलाके में वह एक कंपनी में नौकरी करते हैं। एक माह पूर्व ही वह पत्नी को लेकर बिहार से दिल्ली आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें