फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति के चेहरे पर फेंका खौलता दूध, वजह जानकर हैरान हुई पुलिस

Mon, 16 Apr 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एक महिला ने अपने पति के चेहरे पर खौलता हुआ दूध डाल दिया। जांच में जो खुलासा हुआ है, उसे जानकर हर किसी के होश उड़ गए। जानिए महिला ने अपने पति पर हमला क्यों किया। 

विज्ञापन


घटना हरियाणा के गुरुग्राम की है। पालम विहार फेस-2 में रहने वाले  जोगेन्द्र ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध किया तो पत्नी ने अपने सोते हुए पति पर खौलता हुआ दूध डाल दिया। इस घटना में वह बुरी तरह झुलस गया। 

शनिवार देर रात उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जोगेन्द्र पालम विहार फेस-2 में रहते हैं। जोगेन्द्र ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी। 
विज्ञापन


वर्ष 2004 के बाद से ही उन्हें अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का पता लग गया था। इसके चलते दोनों में अक्सर अनबन रहती थी। पिछले काफी समय से उनके बीच अनबन काफी बढ़ गई थी। आरोप है कि शनिवार रात को वह सो गए थे। देर रात उनकी पत्नी ने पतीले में उबलता हुआ दूध उनके मुंह पर डाल दिया। 

विज्ञापन

पत्नी द्वारा पहले भी उन पर जानलेवा हमला किया जा चुका है

डेमो - फोटो : डेंमो
इस पर वह चिल्ला उठे। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी भी आ गए, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जोगेन्द्र ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी द्वारा पहले भी उन पर जानलेवा हमला किया जा चुका है। 

इस बारे में उन्होंने बजघेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन बजघेड़ा थाना पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उसके हौसले बुलंद हो गए।  उधर, बजघेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि इस संबंध में सूचना मिली थी। 

मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। जांच अधिकारी को सफदरजंग अस्पताल में पीड़ित के बयान लेने के लिए भेजा जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें