फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आगरा-जम्मू के बीच चलेगी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर में दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे लगाएगी ट्रेन, पंजाब, हरियाणा और जम्मू जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने आगरा कैंट और शहीद कैप्टन तुषार महाजन (जम्मू) के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01903/01904 नवंबर में दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे लगाएगी। इससे पंजाब, हरियाणा और जम्मू जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 01903 आगरा कैंट से एक, आठ, 15, 22 और 29 नवंबर को प्रत्येक रविवार रात आठ बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सोमवार दोपहर 12:20 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01904 दो, नौ, 16, 23 और 30 नवंबर को प्रत्येक सोमवार शाम 4:05 बजे जम्मू से रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में वृंदावन रोड, कोसी कलां, दिल्ली सफदरजंग, रोहतक, जींद, जाखल, धूरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी स्टेशनों पर रुकेगी।आगरा से रवाना होने के बाद ट्रेन रात नौ बजे वृंदावन रोड, 9:25 बजे कोसी कलां और 11:25 बजे दिल्ली सफदरजंग पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 2:53 बजे जाखल, 5:35 बजे लुधियाना, 6:35 बजे जालंधर कैंट और 10:30 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। इस सेवा से मार्ग के विभिन्न शहरों के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें