मालवीय नगर थाना क्षेत्र के अवैध निर्माण के दौरान हादसा हुआ है। शेख सराय फेज-दो स्थित पाकेट-के में मकान नंबर -101 में अवैध तरीके से मकान बनाते समय अचानक दीवार भरभराकर गिर गई।
दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में स्थित शेख सराय फेज-2 में एक बार फिर अवैध निर्माण के दौरान हादसा हुआ है। शेख सराय फेज-दो स्थित पाकेट-के स्थित एक मकान में चल रहे अवैध निर्माण के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब मकान नंबर 101 में अवैध तरीके से निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण के दौरान लगाई गई एक दीवार अचानक ढह गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।