फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का पहला लैब जहां एनिमेटेड हुआ मैथ्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुत जल्द हरियाणा के गणित विशेषज्ञों का डंका पूरी दुनिया में बजने जा रहा है,क्योंकि आईआईटी, नई दिल्ली के सहयोग से विशेषज्ञों ने गणित की एक ऐसी वर्चुअल लैब तैयार कराई है, जिसमें पहली से 12वीं कक्षा तक प्रयोग होने वाले 621 गणित फॉर्मूलों को एनिमेशन के जरिये हल किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इससे विद्यार्थियों को सवालों की बारीकी आसानी से समझ आएगी। इस प्रकार की लैब देश ही नहीं, बल्कि विश्व में पहली गणित लैब मानी जा सकती है। फॉर्मूलों को बहुत जल्द हरियाणा सरकार की साइट, शिक्षा विभाग की साइट या राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) की साइट पर डाला जा सकता है।

ऐसा होने से पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी आसानी से फायदा उठा सकेंगे। बताया जाता है कि जिन विशेषज्ञों ने इस लैब को तैयार कराने में विशेष योगदान दिया है, वह सभी मौजूदा समय में गुड़गांव स्थित एससीईआरटी के गणित विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

Trending Videos

हिंदी भाषियों को सर्वाधिक फायदा

आईआईटी, नई दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ अप्लाइड मेकेनिक्स प्रोफेसर श्रीराम हेगड़े ने बताया कि 200 गणित फॉर्मूले प्रोफेसरों के ट्रायल प्रयोगशाला में पास हो गए हैं, जिनको आईआईटी दिल्ली की साइट पर डाल दिया गया है। इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

हालांकि अब हरियाणा सरकार के साथ बातचीत चल रही है। उनके यहां से निर्देश आते ही इन फॉर्मूलों को उनकी साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

पहली से 10वीं कक्षा तक करीब 500 गणित सूत्रों का इस्तेमाल होता है, जिन्हें हिंदी में एनिमेशन के जरिये बताया गया है। बाकी अंग्रेजी में एनिमेशन के जरिये हल किए गए हैं। इससे हिंदी भाषियों को सर्वाधिक फायदा होगा।
विज्ञापन

2012 में हुआ था करार

एससीईआरटी और आईआईटी दिल्ली के बीच वर्चुअल गणित लैब बनाने के लिए 31 मार्च, 2012 को करार हुआ था, जिसके बाद लगातार इस दिशा में काम चल रहा था। अब जाकर लैब को धरातल पर उतरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विभाग के हेड सुनील बजाज व गणित विशेषज्ञ प्रताप सिंह रावत ने बताया कि गणित विषय में पहली से 12वीं कक्षा तक कुल 621 फॉर्मूले इस्तेमाल होते हैं, लेकिन 327 ऐसे फॉर्मूले हैं, जिनके जरिये 621 फॉर्मूलों को तैयार किया जाता है।

इन्हीं से सभी विद्यार्थी गणित की बारीकियों को समझने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसका सरलतम रूप वर्चुअल गणित लैब में मिलेगा, जहां बेसिक से लेकर गणित की एडवांस स्टेज तक एनिमेशन के जरिये सवालों को हल कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें