फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidnapping in Delhi : निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दो साल की बच्ची अगवा, अपहरण में महिला शामिल

Wed, 02 Jul 2025 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) की बैकुंठपुर निवासी पार्वती देवी (30) की दो साल की बेटी संजना को एक दंपती ने अगवा कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


 रेलवे पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि सीसीटीवी की जांच में 24-25 जून की देर रात एक पुरुष और महिला बच्ची को ऑटो से ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। 

पार्वती ने पुलिस को दी हुई तहरीर में बताया कि उसके पति पुणे में मजदूरी करते हैं। वह भी मजदूरी करती है। 24 जून की रात वह पुणे जाने के लिए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची। वह प्लेटफार्म संख्या चार-पांच पर बच्ची के साथ बैठकर खाना खा रही थी। तभी एक दंपती आए और पूछने लगे कि कहां की रहने वाली हो।
विज्ञापन


गोरखपुर बताने पर दोनों ने बातचीत शुरू कर दी। फिर बोले यहां भीड़ है गेट संख्या चार के पास चलो वहीं सीढ़ी के पास चादर बिछाकर आराम करते हैं। वह अपनी बेटी के साथ वहां लेट गई। 

रात करीब एक बजे उसे नींद आ गई। दो घंटे बाद नींद खुली तो उसने अपनी बेटी और दंपती को गायब पाया। काफी तलाशने के बाद बच्ची और दंपती नहीं मिले तो थाने जाकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें