फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: NH 8 पर खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Mon, 09 Dec 2024 11:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची थाना वसंत कुंज नॉर्थ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सोमवार रात एक भीषण हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 8 पर खड़ी एक बस को पीछे आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची थाना वसंत कुंज नॉर्थ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेन्द्र चौधरी ने बताया, घटनास्थल पर दो महिलाओं और एक पुरुष के शव मिले। इसके अलावा, एक व्यक्ति ट्रक की चालक सीट पर फंसा हुआ मिला। ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी तौफीक (25) के रूप में हुई है।

वहीं मरने वालों की पहचान अभिषेक (19), निधि (19) और कांता देवी (50) के तौर पर हुई है। चौधरी ने बताया कि पूछताछ से पता चला कि पीड़ित बस के पीछे वाले हिस्से से अपना सामान निकाल रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया, अपराध टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। शवों को सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है। तौफीक भी अस्पताल में भर्ती है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें