फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा, हादसे में महिला की मौत... पांच साल की बेटी घायल

Sat, 11 Oct 2025 02:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बचाव दल ने मलबे से मकान मालिक नीरज की पांच साल की बेटी और पत्नी को बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उत्तम नगर में तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तम नगर के हस्तसाल गांव में शुक्रवार दोपहर दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरते ही अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस, एनडीआरएफ और राहत से जुड़ीं अन्य एजेंसियों के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में बचाव दल ने मलबे से मकान मालिक नीरज की पांच साल की बेटी और पत्नी को बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतका की पहचान 33 साल की पूनम के रूप में हुई। घायल बच्ची नव्या को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए एजेंसियां मलबा हटाने के काम में जुट गईं लेकिन नीचे और कोई नहीं मिला। शुरुआती जांच में पता चला कि मकान जर्जर हालत में था। पुलिस मकान गिरने के कारणों की जांच कर रही है।

दमकल अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3.10 बजे उत्तम नगर के हस्तसाल गांव में दो मंजिला मकान गिरने और उसमें कुछ लोगों के दबे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


मकान गिरने के बाद आसपास के लोग तुरंत भागकर वहां पहुंचे और मलबा हटाने के काम में जुट गए। थोड़ी ही देर में गली में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाकर घटनास्थल के पास घेराबंदी की। दमकल कर्मियों के साथ साथ एनडीआरएफ की टीम, एंबुलेंस और सिविक एजेंसी की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम तुरंत मलबा हटाने में जुट गई।

दमकल विभाग के एडीओ संतोष ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने कुछ देर बाद मलबे से पांच साल की बच्ची और एक महिला को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें