फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार हुई दिल्ली: दोस्त की पांच साल की बहन से किशोर ने किया दुष्कर्म, दरिंदगी के समय काम पर गए थे मम्मी-पापा

Sat, 31 Aug 2024 06:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में पता चला कि आरोपी पड़ोस ने रहता है और बच्ची के भाई का दोस्त है। वह अक्सर अपने दोस्त के पास आता जाता था। उसके माता पिता भी मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में दोस्त ने दोस्त की बहन से की दरिंदगी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोस में रहने वाला 14 साल का किशोर है। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर सुधार गृह भेज दिया है। आरोपी बच्चे के भाई का दोस्त था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 अगस्त की दोपहर को सूचना मिली कि 14 साल के किशोर ने पांच साल की बच्ची के साथ गलत काम किया है। मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची का तुरंत अस्पताल लेकर गई, जहां उसका मेडिकल करवाया गया। इसके बाद परिजनों के सामने उसकी काउंसलिंग की गई।

पूछताछ में पता चला कि बच्ची के माता पिता मजदूर हैं। दोनों घटना के समय काम पर गए थे। बच्ची उस समय घर पर अकेले थी। इसी दौरान किशोर उसके घर आया और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी पड़ोस ने रहता है और बच्ची के भाई का दोस्त है। वह अक्सर अपने दोस्त के पास आता जाता था। उसके माता पिता भी मजदूरी करते हैं। पुलिस आरोपी को बाल न्यायालय में पेश करने के बाद उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें