फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तीन हजार आप कार्यकर्ताओं की टीम देश के सरकारी स्कूलों का करेगी दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आप नेता मनीष सिसौदिया ने कहा- स्कूलों की हालत देश के सामने रखेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था खराब होती जा रही है। इसके लिए भाजपा-कांग्रेस जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि आप के 20 राज्यों के प्रभारियों ने फैसला लिया है कि तीन हजार कार्यकर्ताओं की टीम देश भर के सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी और उनकी हालत को पूरे देश के सामने रखेगी।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर के देश अपने बच्चों को एआई में एक्सपर्ट बना रहे हैं और हम बच्चों को एआई मजदूर बनाने लायक भी शिक्षा नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा शिक्षा पर काम करती आई है। हम जहां सरकार में हैं, वहां शिक्षा पर काम कर रहे हैं और जहां सरकार में नहीं हैं, वहां की सरकारों से शिक्षा व्यवस्था ठीक करने के लिए लड़ रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को आप के 20 राज्यों के प्रभारियों ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर गहन मंथन किया गया और सरकारी स्कूलों के दौरा करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और सांसद संजय सिंह के साथ पार्टी मुख्यालय पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के शिक्षा मंत्रियों का सम्मेलन बुलाया था और उसमें उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के जरिये हम देश को नई ऊचांइयों पर ले गए हैं। लेकिन इस दावे की जमीन हकीकत कुछ और ही है। आज दुनिया भर के देश अपने बच्चों को किस युग के लिए तैयार कर रहे हैं। पूरे देश ने राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने का दृश्य देखा है, जहां 8 बच्चे अपनी जान गंवा बैठे। वहां माता-पिता ने अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजा था लेकिन शव लेकर वापस आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें