फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन लेने गई छात्रा से दरिंदगी: लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, रातभर सब कुछ सहा, घर से 100KM दूर छोड़ भागा आरोपी

Mon, 12 May 2025 07:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पीड़िता जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन जब पीड़िता घर पहुंची तो उसने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। इ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल जिले के बघौला पुलिस चौकी क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा को गांव का ही युवक अपहरण कर मथुरा ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग गया। अगले दिन पीड़िता ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घटना गदपुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता स्कूल की छुट्टी के बाद आंगनबाड़ी केंद्र से राशन लेने गई थी। केंद्र पीड़िता के घर से महज 200 मीटर की दूरी पर है। तभी गांव का ही एक युवक, जिसका नाम कृष्णा है, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी किशोरी को मथुरा ले गया और वहां एक रात रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन

पीड़िता जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन जब पीड़िता घर पहुंची तो उसने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के दादा उसे लेकर गदपुरी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें