अशोक विहार इलाके में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतक 17 साल की छात्रा परिवार के साथ बी तीन अशोक विहार फेस दो में रहती थी। परिवार में माता-पिता और एक बहन है। वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी। साथ ही वह नीट की परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। मंगलवार को उसका पेपर था। जिसको लेकर वह तैयारी कर रही थी। सोमवार शाम परिवार वालों ने उसे अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।