फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैफिक लाइट पर खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, चालक घायल, लगा जाम

Mon, 17 Aug 2026 09:39 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई और बड़खल फ्लाईओवर तक ट्रैफिक रेंगने लगा। खासकर गुरुग्राम रोड और दिल्ली-आगरा हाईवे की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Faridabad Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सेक्टर-21ए स्थित एशियन अस्पताल के सामने बड़खल फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैफिक लाइट पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक ट्रक का चालक मामूली रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैफिक लाइट का खंभा भी उखड़कर काफी दूर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। 

विज्ञापन


हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई और बड़खल फ्लाईओवर तक ट्रैफिक रेंगने लगा। खासकर गुरुग्राम रोड और दिल्ली-आगरा हाईवे की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे को देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने में जुट गई। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें