फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पेयजलापूर्ति के टैंक से निकला सांप,सपेरे को बुलाकर बाहर निकलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। शहर के धीरणकी रोड पर राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निकट स्थित पेयजलापूर्ति के वाटर टैंक से सांप निकल आया। इससे नागरिकों में रोष बन गया। नागरिकों ने वाटर टैंकों के रख रखाव में सुधार की मांग की है। संबंधित वाटर टैंक से गांव धीरणकी, दीनपुरा एवं आसपास की बस्तियों के लिए वाटर सप्लाई होती है। जानकारी के अनुसार नागरिकों ने टैंक के अंदर सांप देखा। इसके बाद इसकी शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को की गई। एसडीओ त्रिलोक चंद मंगला ने जेई गुरमेज को मौके पर भेजा। सांप पकड़ने वाले सपेरे को बुलाया। सपेरे ने मेहनत करके सांप को निकाला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


एसडीओ त्रिलोक चंद मंगला

ने बताया कि संबंधित वाटर टैंक के आसपास के इलाकों की साफ सफाई कराई जाएगी। रख रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अब इलाके के सभी वाटर टैंकों के रख रखाव की समीक्षा कर उचित कदम उठाए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें