फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: शॉर्ट सर्किट से हैंडलूम फैक्टरी में भीषण लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक; बिजली ठप

Sun, 27 Jul 2025 11:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में हैंडलूम फैक्टरी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर लाखों का माल जल गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
हैंडलूम फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी कालोनी में रविवार रात हैंडलूम फैक्टरी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर लाखों का माल जल गया। दमकल की दो गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई है। आग की चपेट में आकर कॉलोनी के बिजली के तार भी जल गए, जिस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


गांधी कॉलोनी में प्रकाश सिंघल की श्री हैंडलूम के नाम से फैक्ट्री है। बताया गया है कि रविवार रात करीब सवा नौ  बजे फैक्टरी से धुआं निकलना शुरू हुआ। धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। इसी बीच फैक्टरी से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। 

आग तेजी से बढ़ने लगी और आसपास रहने वाले लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किए। आग अधिक लगने के कारण दमकल की एक और गाड़ी मौके पर बुलाई गई। दमकल  की दो गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई हैं। 
विज्ञापन


दमकल विभाग के निरीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की बात सामने आ रही है। आग बुझाने का भरकस प्रयास किया जा रहा है। आग की चपेट में आकर बिजली के तार भी जल गए। बिजली के तार जलने से कॉलोनी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें