फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अज्ञात वाहन की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरे स्कूटी सवार, युवक की मौत, युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष प्लेस स्थित डी मॉल के सामने सोमवार की भोर चार बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज किया, आरोपी चालक की पहचान में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सुभाष प्लेस स्थित डी मॉल के सामने बने फ्लाईओवर पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार युवक और युवती फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती घायल हो गई। घायलों की पहचान कीर्ति नगर निवासी सौरव 27 और प्रियंका के रूप में हुई है। पुलिस दोनों घायलों को पास के अस्पताल में ले गई। जहां डॉक्टरों ने सौरव को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रियंका अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि घटना 4 जनवरी तड़के चार बजे की है। सुभाष प्लेस थाना पुलिस को डी मॉल के सामने फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की जानकारी मिली। पुलिस पहुंची तो फ्लाईओवर पर एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली। जांच में पता चला कि हादसे के बाद सौरव फ्लाईओवर के दो कैरिजवे के बीच की जगह से नीचे गिर गया और फ्लाईओवर के नीचे रिंग रोड पर पड़ा मिला।प्रियंका को दीप चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जांच में पता चला दोनों रोहिणी से कीर्ति नगर की ओर जा रहे थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें