फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छठ पर दिल्ली से पटना के लिए आज चलेगी आरक्षित विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
- नई दिल्ली से शाम सात बजे होगी रवाना, वापसी में 14 नवंबर को पटना से चलेगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच एक आरक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04068 नई दिल्ली-पटना आरक्षित विशेष ट्रेन 13 नवंबर को नई दिल्ली से रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04067 पटना-नई दिल्ली आरक्षित विशेष ट्रेन 14 नवंबर को पटना से चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का एक-एक फेरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04068 नई दिल्ली-पटना आरक्षित विशेष ट्रेन 13 नवंबर को शाम सात बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04067 पटना-नई दिल्ली आरक्षित विशेष ट्रेन 14 नवंबर को शाम छह बजे पटना से रवाना होगी। यह शाम 6:41 बजे दानापुर, शाम 7:18 बजे आरा, रात 8:08 बजे बक्सर और रात 9:40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। अगले दिन तड़के 1:40 बजे प्रयागराज, सुबह 5:10 बजे गोविंदपुरी, सुबह 8:55 बजे टूंडला और दोपहर 1:06 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। ट्रेन दोपहर दो बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें