फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में छह साल की मासूम के साथ सिपाही ने की ऐसी हरकत, सह ना पाई

Sun, 18 Feb 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक सिपाही छह साल की मासूम को बहला-फुसलाकर पुलिस चौकी में ले गया। यहां उसने मासूम के साथ ऐसी हरकत की वो सह ना पाई। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की है। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की कुलेसरा पुलिस चौकी में एक सिपाही ने शराब के नशे में छह साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। मासूम किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। 

परिजनों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। बाद में लोगों ने चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया तो पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कुलेसरा में रह रही आजमगढ़ निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह उसकी छह साल की बेटी को मेरठ निवासी सिपाही नरेंद्र बहला-फुसलाकर पुलिस चौकी में ले गया। 

बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। बच्ची किसी तरह चौकी का दरवाजा खोलकर भाग गई और मां को जानकारी दी। इसके बाद पिता ने बच्ची को फिर से स्कूल के लिए भेजकर खुद उसके पीछे जाने लगा। 
विज्ञापन

कुछ दूर जाने पर पिता ने देखा कि आरोपी सिपाही वहां खड़ा है और उसने बच्ची का हाथ पकड़कर फिर पुलिस चौकी ले जाने की कोशिश की। इस पर बच्ची चीखी कि पापा ये अंकल पहले भी मुझे पकड़कर ले गए थे। बच्ची के पिता को देखकर आरोपी भाग गया। कुछ ही देर में घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग कुलेसरा चौकी पर जमा हो गए।

पॉक्सो की धारा में केस दर्ज
एसपी देहात सुनीति का कहना है कि आरोपी सिपाही पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म की कोशिश आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विभागीय जांच भी की जाएगी। मेडिकल में सिपाही के शराब पीने की पुष्टि हुई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें