फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबार में विज्ञापन देकर निवेश के नाम पर करता था ठगी, गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2019 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी कंपनी के सीईओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कपूर (59) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


वह अखबारों में विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी ने अब तक कुल 20 लाख रुपये ठगे। इसी 29 जुलाई को आरोपी ने जब विज्ञापन दिया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी राजीव ने शकरपुर के डीटीडी टावर में आईमैक्स वेंचर लिमिटेड के नाम से फर्जी कंपनी बनाई हुई थी। कंपनी में निवेश करने पर तगड़ा मुनाफा देने का वादा किया जाता था। आरोपी इसके लिए बकायदा अखबारों में विज्ञापन छपवाता था। 
विज्ञापन


पिछले काफी समय से पुलिस को आरोपी की शिकायत मिल रही थी। 29 जुलाई को अखबार में विज्ञापन आने पर पुलिस की टीम ने कंपनी के दफ्तर पर छापा मारकर आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच राजीव को शकरपुर से दबोच लिया गया। छानबीन में पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने रिटायर कर्नल अश्विनी मुंशी से 11 लाख रुपये ठग लिये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें