पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान कपूरथला पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
धोखाधड़ी कर एक एजेंट के जरिए पुर्तगाली पासपोर्ट बनवाकर यूके से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दस्तावेज की जांच के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान कपूरथला पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इमिग्रेशन अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक यात्री 25 अक्तूबर को यूके से दिल्ली हवाई अड्डा पर पहुंचा। यात्री ने इमिग्रेशन काउंटर पर एक पुर्तगाली पासपोर्ट दिखाया। उसके यात्रा दस्तावेजों की जांच और पूछताछ मेंं पता चला कि उसने एजेंट की मदद से पासपोर्ट हासिल किया है। इसके बदले में उसने एजेंट को 2500 पाउंड दिए। पुर्तगाली पासपोर्ट में उसका नाम रोजबड जॉन रोड्रिग्स है और उसकी जन्म तिथि भारत की दर्ज है।
यात्री के पास से उसका अपना भारतीय पासपोर्ट भी मिला है, जिसकी वैधता जून 2023 में समाप्त हो गई थी, लेकिन उसने पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं करवाया। उसे आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अधिकारी के बयान पर यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।