फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लक्ष्मी नगर चौराहे पर बनेगा आधुनिक स्काईवॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के दौरे में मंत्री परवेश वर्मा की घोषणा, पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और ट्रैफिक सुगम बनाने का दावा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के व्यस्त लक्ष्मी नगर चौराहे पर जल्द ही आधुनिक स्काईवॉक बनाया जाएगा। लोक निर्माण एवं जल मंत्री परवेश साहिब सिंह ने शनिवार को सरकार आपके द्वार अभियान के तहत क्षेत्र का दौरा करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्काईवॉक बनने से पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और चौराहे पर यातायात भी अधिक व्यवस्थित होगा।

पूर्वी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित स्काईवॉक आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। उनका दावा है कि यह केवल आईटीओ के स्काईवॉक जैसा नहीं, बल्कि उससे भी अधिक आधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना की योजना जल्द तैयार कर निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दौरे के दौरान मंत्री ने पटपड़गंज हाईवे और झिलमिल अंडरपास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ये दोनों स्थान लंबे समय तक मानसून में जलभराव की समस्या के लिए चर्चित रहे हैं, लेकिन विभिन्न विभागों के समन्वय और इंजीनियरिंग कार्यों के कारण स्थिति में सुधार आया है। अधिकारियों से जल निकासी व्यवस्था और नालों की सफाई की प्रगति की भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जलभराव की स्थायी समस्या वाले क्षेत्रों में प्रीकास्ट स्टॉर्म वॉटर ड्रेन तकनीक का विस्तार कर रही है। उनका कहना था कि इससे कम समय में बेहतर गुणवत्ता के साथ जल निकासी व्यवस्था विकसित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड तथा सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग मिलकर वर्षों से लंबित विकास कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने में जुटे हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार आपके द्वार अभियान का उद्देश्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सीधे परियोजना स्थलों तक ले जाकर विकास कार्यों की गुणवत्ता, गति और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें