दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में मंगलवार शाम एक बदमाश ने कथित तौर पर एक दुकान के बाहर दो राउंड फायरिंग की और 60 वर्षीय कारोबारी प्रदीप पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।